फीस में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करने पर अशासकीय स्कूलों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर

फीस में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करने पर अशासकीय स्कूलों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर

सीहोर।अनुराग शर्मा।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अजय गुप्ता की उपस्थिति में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर विनोद कुमार चतुर्वेदी सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के समस्त अशासकीय स्कूलों की जांच कर देखें कि फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि तो नहीं की गई है। यदि फीस में नियम विरुद्ध वृद्धि पाई जाती है तो प्रशासन द्वारा स्कूल संचालक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत की जा रही गतिविधियों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि हर बड़ी पंचायत पर योजना संबंधित जागरुकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित करवाएं। साथ ही उन्होंने नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्रों की भी जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा पीएचई विभाग से ग्रीष्म ऋतु को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा की।

विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विकासखंड में सीहोर में 5, इछावर विकासखंड में 3 एवं आष्टा विकासखंड में 7 प्रोजेक्ट तैयार स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्प लाईन पर दर्ज लंबित शिकायतों का निराकरण कर पोर्टल पर दर्ज करें, कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews