कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकाला, बीच बाजार लगवाई उठक-बैठक

कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकाला, बीच बाजार लगवाई उठक-बैठक

सीहोर/अनुराग शर्मा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माफिया मुक्त प्रदेश अभियान असर देखने को मिल रहा है। सीहोर में यहां पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया है। जिले के नसरुल्लागंज के नामचीन बदमाश कन्हैया कंजर का जुलूस निकाला गया, शहर की सड़कों पर घुमाया और बीच बाजार में उठक-बैठक लगवाई गई। साथ ही आरोपी पर एनएसए के तहत कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए भोपाल जेल भेज दिया गया।

आरोपी पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी साल 2009 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। उसकी इलाके में दहशत थी। पुलिस ने गिरफ्तारी कर थाने ले जाते समय उसका जुलूस निकाला और बीच बाजार में उठक-बैठक लगवाई। आरोपी कन्हैया ने हाल ही में नसरुल्लागंज निवासी राठौर परिवार पर जानलेवा हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। वहीं, फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने कन्हैया के साथ परिवार के लगभग आधा दर्जन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews