पीसी ट्राफी राज्य स्तरीय क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता, आईपीसी भोपाल ने बैरागढ़ को हराया

पीसी ट्राफी राज्य स्तरीय क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता, आईपीसी भोपाल ने बैरागढ़ को हराया

सीहोर, अनुराग शर्मा। सुबह खराब मौसम के कारण भी सोमवार को राज्य स्तरीय क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईपीसी भोपाल टीम ने यूसीसीसी बैरागढ को रोमांचक मुकाबले में नौ रन से हराया। वहीं एक अन्य मुकाबले में विदिशा कनेरा क्लब ने मिनी बीएसआई टीम को नौ विकेट से हराया।

सोमवार की सुबह आईपीसी भोपाल टीम ने निर्धारित 16 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। इसमें शम्मी ने 40 रन, प्रद्युम्र ने 29 रन की शानदार पारी खेली। वहीं यूसीसीसी बैरागढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए विरेन्द्र ने तीन विकेट, अरविन्द ने चार विकेट, दुर्गेश-अमन ने एक-एक विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसीसीसी बैरागढ की ओर से अरविन्द ने 53 रन और अमन ने 17 रन बनाए। इधर आईपीसी भोपाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरशद-अलिजर ने 2-2 विकेट, प्रद्युम्र-शम्मी ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस प्रकार भोपाल ने रोमांचक मैच में बैरागढ को नौ विकेट से हराया।

कल होने वाले मुकाबले
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को पहला मैच लेक सिटी भोपाल और यंग स्टार बैरागढ एवं दूसरा मैच यंग स्टार इलेवन सीहोर और एमपी इलेवन आष्टा के मध्य खेला जाएगा। मैच के अंत में वरिष्ठ नेता सन्नी महाजन, वरिष्ठ पत्रकार योगेश उपाध्याय, प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौतम शाह, बीएसआई के अध्यक्ष शरद यादव, केजी बैरागी, धर्मेन्द्र राय, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, सुजीत रेकवार, रुपेश खरे, कवि छोकर, मुकेश राय, दीलिप गांधी, सागीर खान, श्रीमती विश्वकर्मा आदि शामिल थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews