सीहोर जिले में बारिश से लोगों को मिली राहत, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए रेड अलर्ट किया जारी

weather update

Sehore Weather Update : सीहोर जिले में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हुई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। वहीं, खरीफ सीजन की प्रमुख फसल सोयाबीन को भी इस बारिश से काफी फायदा होगा। इधर, मौसम विभाग ने आज और कल 2 दिन के लिए भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

किसानों के चेहरे पर खुशी

जानकारी के अनुसार, इस साल दो सावन अर्थात अधिक मास होने के बाद भी सावन मास सुखा निकला था। जिसमें मानसून ब्रेक की स्थिति लगातार बनी हुई थी लेकिन पिछले तीन दिनों से रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी रहा। रुक-रुक कर बारिश होती रही लेकिन जिस घड़ी का किसानों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, वह शुक्रवार को सुबह 9 बजे उस समय आ गई जब अचानक तेज बारिश शुरू हुई। बताया गया है कि सोयाबीन की फसलों में कीट प्रकोप बढ़ रहा था और फसल पीली होकर सूखने लगी थी। फसलों को तेज बारिश का इंतजार था, अचानक तेज बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”864678727″]

रेड अलर्ट जारी

इधर शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस.एस तोमर ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से आज और कल 2 दिन चक्रवती बारिश अर्थात अति भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण अगले 2 दिनों तक जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews