पुलिस को डेढ़ लाख से अधिक मूल्य के गुम मोबाइल खोजने में मिली सफलता

पुलिस को डेढ़ लाख से अधिक मूल्य के  गुम मोबाइल खोजने में मिली सफलता

सिहोर।अनुराग शर्मा।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुये मोबाइलों के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को पुलिस अधीक्षक एस.एस.चौहान द्वारा गंभीरता से लेते हुयेे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के मार्गदर्शन में जिले के सायबर सेल को गुम मोबाइलों की शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण करने हेतु निर्देषित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देष के पालन में सायबर सेल द्वारा विषेष रूची लेकर गुम मोबाईलों को खोजने हेतु सतत प्रयास किये गये जिसके फलस्वरूप 11 मोबाईल पतासाजी में सफलता अर्जित की हैं, जिनकी कुल कीमत डेढ़ लाख रूपये से अधिक हैं। उक्त सभी मोबाइलों को सायबर सेल के कर्मचारियों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक सीहोर एस.एस.चौहान द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में मोबाइल धारकों को सौपे गये ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews