नगरपरिषद अध्यक्ष समेत सात लोगों पर पुलिस ने दर्ज की FIR

नगरपरिषद अध्यक्ष समेत सात लोगों पर पुलिस ने दर्ज की FIR

सीहोर। अनुराग शर्मा। 

सीहोर जिले के नसरुल्लागंज थाना अन्तर्गत नगरपालिका परिषद में निर्माण कार्य एवं अन्य अनियमित्ताओं को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष सहित सात अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना नसरुल्लागंज द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष अनिता राजेश लखेरा, तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेन्द्र सिन्हा,  सहजाद खान,  गजानन नाफडे़, उपयंत्री केवलराम कुशवाह, तत्कालीन प्रभारी लेखापाल श्किशन गुर्जर मूल पद सहायक राजस्व निरीक्षक, उपयंत्री आरके स्वर्णकार, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पी.एम.लोवंशी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409 एवं 120 (बी) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण की जांच में पाया गया कि नगरपरिषद नसरुल्लागंज में निर्माण कार्य एवं खरीदी में बेईमानी पूर्वक अनियमित्ता कर 9 व्यक्तियों ने अपने पदीय कर्तव्यों के विरुद्ध जाकर अवैध लाभ प्राप्त किया है। वार्ड क्रमांक 14 कांजी हाउस के पास दुकान निर्माण में क्रय की गई सामग्री एवं वार्ड क्रमांक 2,5 और 15 में आरसीसी, स्वागत द्वार निर्माण, वार्ड क्रमांक 11 एवं 7 में एसीपी केट निर्माण, मूर्ति क्रय करने के संबंध में अनियमित्ता सहित अन्य मामलों में की गई शिकायतों पर नसरुल्लागंज पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews