नपा के कर्मचारियों एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों को पीओएस मशीन का वितरण

नपा के कर्मचारियों एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों को पीओएस मशीन का वितरण

सीहोर। अनुराग शर्मा।

मंगलवार को नगर पालिका परिषद सीहोर के सभागार में पीओएस मशीन के संचालन के संबंध् में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नमिता विवेक राठौर एवं सीएमओ संदीप श्रीवास्तव की उपस्थित में नगर पालिका के वसूली कर्मचारियों को एच.डी.एफ.सी. बैंक के प्रबंधक एवं कंपनी के कर्मचारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नगर पालिका के वसूली कर्मचारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों को पीओएस मशीन का वितरण किया गया। नगर पालिका के वसूली कर्मचारी पीओएस मशीन के माध्यम से के्रडिट, डेबिट कार्ड सहित पेटीएम के माध्यम से करों तथा नगर पालिका के अन्य भुगतान प्राप्त कर सकेंगें। इस अवसर पर विवेक राठौर, वरिष्ठ पार्षद रामप्रकाश चौधरी, सत्यनारायण वारिया, ओम शर्मा, शफीक बाबा, दीनू कटारिया आदि उपस्थित

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews