
सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर में सड़क निर्माण नहीं होने की वजह से नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों के नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।आज भी वार्ड नंबर 9 के नागरिकों ने नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं आने वाले समय में नगर पालिका चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
रहवासियों ने नगरपालिका से शीघ्र रोड निर्माण की मांग की, नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।इसे 2 दिन पूर्व वार्ड नंबर 2 और 19 के नागरिक भी विरोध प्रदर्शन कर चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दे चुके हैं।वहीं इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा ने बताया कि सीहोर में 400 करोड़ के निर्माण कार्य कराए जा चुके हैं और अभी निर्माण कार्य चल रहे हैं। विरोध प्रदर्शन राजनीतिक विरोधियों द्वारा किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

