
Sehore News : सीहोर के महिला थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंची एक महिला कर्मी के परिजनों ने नर्सिंग कालेज के संचालक की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों पर नियंत्रण बनाकर अलग-अलग मामला दर्ज किया है। दरअसल, केएल शर्मा नर्सिंग कालेज की महिला कर्मी का आरोप है कि जब वह अपने दस्तावेज लेने कॉलेज पहुंची तो कॉलेज के संचालक और उसके भाई ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की।
[dgv_vimeo_video id=”832825976″]
जानें पूरा मामला
इस घटना की सूचना जब पीड़ित कर्मी ने अपने परिजन को दी तो उसकी माता और भाई कोतवाली थाना परिसर में पहुंचे और वहां से रिपोर्ट लिखवाने जा रहे थे। तभी कालेज के संचालक अनन्त शर्मा और उसका भाई अपनी कार से वहां पहुंचे। जिन्हें देखकर पीड़िता और उनके परिजन बेकाबू हो गए। जिसके बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। केवल इतना ही नहीं, कार का शीशा भी फोड़ने की कोशिश की।
[dgv_vimeo_video id=”832825753″]
जांच जारी
फिलहाल, वहां मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों पर नियंत्रण कर लिया है और दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही, मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

