यहां लोगों को जागरूक करने ग्रामीण मवेशियों को लगा रहे मास्क

यहां लोगों को जागरूक करने ग्रामीण मवेशियों को लगा रहे मास्क

सीहोर। अनुराग शर्मा| कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में प्रशासन की लाख समझाइश के बाद भी जहाँ कुछ लोग बिना मतलब के अपने घर से निकल जाते हैं, जिसमें से कुछ तो बिना मास्क के ही नजर आ रहें हैं,| ऐसे लापरवाह लोगों को जागरुक करने के लिये ग्राम चन्देरी के जागरुक समाजसेवी द्वारा स्वयं सहित अपनी मवेशियों को भी मास्क लगाकर लोगों को जागरूक कर निवेदन किया जा रहा है|

उनका सन्देश है कि हर नागरिक अपने मूंह पर मास्क लगाए, घरों में रहे, हाथ साबुन से अच्छे से धोयें, साथ ही शासन से मांग की है कि कोरोना वायरस की बीमारी के बचाव में लगे डॉक्टर, नर्स सहित चिकित्सा विभाग में लगी पुरी टीम को इस वायरस से बचने के लिये उच्च कोटी के सुरक्षा किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायें एव ग्राम के गरीब नागरिकों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करायें। कृषकों द्वारा लिये गये ऋण को भी माफ कराया जावे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews