
Sehore News : सीहोर में अल्प वर्षा से सोयाबीन की फसलें काफी ज्यादा प्रभावित हुई है। जिसे लेकर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा आज ग्राम थुना पहुंचे, जहां उन्होंने खेत में जाकर अल्प वर्षा से प्रभवित हुई फसलों का निरीक्षण किया। साथ ही किसानों को आश्वत कराया कि सरकार तक उनकी बात पहुंचाई जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”860893212″]
किसानों से चर्चा
वहीं, किसानों के साथ चर्चा करते हुए उनकी सारी समस्याएं सुनी। इस दौरान किसानों ने मांग की है कि किसानों का कर्जा माफ किया जाए। साथ ही पानी, बिजली, खाद्य उपलब्ध करवाई जाए ताकि उनकी तकलीफें कम हो सके।
किसानों से चर्चा!!#farmers #dry #rain#MadhyaPradesh #अन्नदाता pic.twitter.com/J9xBQ3D2xB
— Sajjan Singh Verma (@sajjanvermaINC) September 4, 2023
5 हजार तक के कनेक्शन फ्री
आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि पूराने सारे बिजली के बिल माफ करेंगे। 5 हजार तक के सारे बिल और कनेक्शन फ्री होंगे। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। किसानों के लिए कर्जा माफी लागू कर दिए जाएंगे और 12 घंटे बिजली सप्लाई होगा। साथ ही हमारी ये कोशिश रहेगी कि किसी भी फसल का न्यूनतम सपोर्ट प्राइस डिक्लेयर किया जाए।
कृषक न्याय योजना लाएंगे!
किसानों के चेहरे मुस्कुराएंगे!!#कृषकन्याययोजना #farmers #MadhyaPradesh #kisaan #किसान pic.twitter.com/ukZbzbob6U— Sajjan Singh Verma (@sajjanvermaINC) September 4, 2023
प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
इस अवसर पर उन्होंने सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया और कहा, “सरकार के मंत्रियों के पास समय नहीं है कि वो जाकर किसानों से मिले और उनकी समस्या सुनें।” विद्धुत कटौती को लेकर भी सज्जन वर्मा बिजली ऑफिस पहुंचे और बिजली विभाग के कर्मियों से कहा कि अल्प वर्षा के कारण किसानों की फसल खराब हो गई है इसलिए आप बिजली बिलों की वसूली बंद कर किसानों को राहत दें।
[dgv_vimeo_video id=”860891442″]
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

