Sehore Accident : चलती कार पर चढ़ा ट्रक, दो की मौत

sehore road accident

सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर ( Sehore Accident) में एक दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) हो गया। जहां इंदौर भोपाल रोड पर झागरिया जोड़ के पास एक ट्रक (truck) चलती कार (car) के ऊपर पलट गया। जिसमें कार में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read also… Bhopal : नाइजीरियन ठग गिरोह का सरगना गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए ठगे थे लाखों रूपए

जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। जहां झागरिया जोड़ के पास चलती कार के ऊपर ट्रक पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हाथ से खुद देख वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ भी जमा हो गई जिसे पुलिस ने वहां से हटाया। हादसे के कारण सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई थी। ट्रक उठाने के लिए बाद में प्रशासन ने दो क्रेन को मौके पर पहुंचाया और शवों को बाहर निकाला गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews