सीहोर: कोरोना वैक्सीनेशन में लापरवाही पर एक्शन- एएनएम तत्काल प्रभाव से निलंबित

वैक्सीनेशन

vaccination

सीहोर, अनुराग शर्मा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर  (Sehore) जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इछावर के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र दौलतपुर में पदस्थ एएनएम ममता राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।यह कार्रवाई कोविड-19 राष्ट्रीय वैक्सीनेशन कार्यक्रम में घोर लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया ने की है।

यह भी पढ़े.. बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत- कोरोना पीड़ित को मिलेगी 3 लाख की सहायता

दरअसल, इछावर बीएमओ तथा प्रभारी पीएचसी दिवडिया ने दौलतपुर वैक्सीनेशन केन्द्र का निरंतर निरीक्षण किया गया जिसमें एएनएम ममता राजपूत की घोर लापरवाही पाई गयी। राजपूत का निलंबन अवधि में मुख्यालय सिविल अस्तपाल नसरूल्लागंज निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े.. 12572 ग्राम पंचायतों ने स्वयं लगाया जनता कर्फ्यू, सीएम शिवराज सिंह बोले- अन्य भी लागू करें

वही सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर आज जिले में कुल 87 केन्द्रों पर 2869 व्यक्तियों को कोरोना का प्रथम एवं द्वितीय वैक्सीनेशन लगाया गया। गुरुवार को शहरी सीहोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला चिकित्सालय क़े 5 सत्र में कुल 438, आष्टा के 25 सत्र में 893, बुदनी के 11 सत्र में 219, इछावर के 12 सत्र में 355, नसरुल्लागंज के 13 सत्र में 308, श्यामपुर के 21 सत्र में 656 व्यक्तियों को कोविड का प्रथम एवं द्वितीय टीका लगाया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews