कमलनाथ के मंत्री का बयान- तुम हमारे 2 तोड़ोगे, हम तुम्हारे 4 तोड़ लाएंगे

minister-arif-akeel-Sloppy-tongue-statement-on-modi-

अनुराग शर्मा/सीहोर। कमलनाथ सरकार (kamalnath government) में गैस राहत अल्पसंख्यक मंत्री आरिफ अकील (arif akeel) ने प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापठक के बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) और बीजेपी (bjp) पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। आरिफ अकील ने कंहा तुम हमारे दो तोड़ोगे हम तुम्हारे चार को तोड़ लाएंगे। तुम्हारे में तो क्षमता नहीं है कि हमारे विधायक या कार्यकर्ताओं को तोड़ सको , चाहे लालच दे दो या कुछ भी कर लो।

आरिफ अकील ने कहा कि मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में कमलनाथ (kamalnath) की सरकार पांच साल चलेगी। बहुत लोग अफवाह फैला रहे हैं लेकिन इनकी 15 साल पुरानी आदत नहीं गई है। आरिफ अकील ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी भी मुंगेरीलाल के सपने देखते हैं और सोते हैं तो सपने में देखते हैं कि कल कहां भूमि पूजन करने जाना है। इस तरह गैस राहत अल्पसंख्यक मंत्री ने कमलनाथ सरकार के पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा करते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews