लॉक डाउन-3 में ग्रीन से ऑरेंज होते जिले, अब यहां 2 कोरोना पॉजिटिव मिले

लॉक डाउन-3 में ग्रीन से ऑरेंज होते जिले, अब यहां 2 कोरोना पॉजिटिव मिले

सीहोर।जैसे जैसे लॉकडाउन-3(LOCK DOWN) की सीमा समाप्ती की ओर आ रही है वैसे वैसे ग्रीन जोन (GREEN ZONE)वाले जिलों में नए नए कोरोना पॉजिटिव(CORONA POSITIVE) सामने आकर प्रशासन की चिंता बढ़ा रहे है। अब सीहोर(SEHORE) में 2 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कुल 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं।फिलहाल इनसे संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।हैरानी की बात ये है कि केन्द्र की जारी लिस्ट मे एमपी का यह जिला ग्रीन जोन में है लेकिन लगातार कोरोना मरिजों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया(CMHO Dr. Sudhir Kumar Dehria) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बिलकिसगंज निवासी व्यक्ति जो पूर्व में ही कोरोना से संक्रमित पाया गया था, उसकी पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य मामला सीहोर के इन्द्रा नगर का है, कंटेन्मेंट जोन में एक महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई है। अब जिले में कुल 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं।

बता दे कि बीते दिनों सीहोर में पहली कोरोना पॉजिटिव महिला की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 40 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट बीते गुरुवार सुबह ही आई थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने इंद्रा नगर कॉलोनी को सील कर दिया था और चारों तरफ से बैरिकेट्स लगा दिए । अब धीरे धीरे मरीजों की आंकड़ा बढ़ोत्तरी हो रही है।

मध्य प्रदेश : रेड जोन वाले 9 जिले
– इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्व निमाड़ (खंडवा), देवास, ग्वालियर

ऑरेंज जोन वाले 19 जिले
खरगोन, रायसेन होशंगाबाद, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना,

ग्रीन जोन वाले 24 जिले
रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews