Hindi News

सीहोर : जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए किराना व्यापारी, लोगों तक पहुंचा रहे राशन के पैकेट

Published:
सीहोर : जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए किराना व्यापारी, लोगों तक पहुंचा रहे राशन के पैकेट

सीहोर, अनुराग शर्मा। जिले में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) लगा हुआ है, ऐसे में गरीब व मजदूर जो रोजाना मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं उनके भोजन-पानी की समस्या हो गई है। इन जरूरतमंदों की मदद के लिए कई समाजसेवी और संगठन आगे आए हैं। जहां किराना व्यापारी संघ (Grocery Dealers Association) और डीलर एसोसिएशन (Dealer association) द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन के पैकेट दिए जा रहे हैं। इन पैकेट में आटा, दाल, चावल, मसाला, तेल और दूसरा जरूरत का समान है। इसके साथ ही मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें:-चिरायु अस्पताल की बदसलूकी, आयुष्मान कार्ड पर इलाज कराने गए मरीज को भर्ती करने से किया साफ इंकार, वीडियो वायरल

किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल और डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश विजय वर्गी ने बताया कि सभी किराना दुकानदारों के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए अभियान के दौरान शहर सहित आसपास के स्थानों पर लंबे समय से मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद इस नंबर 9826228055 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी क्रम जारी रहा और किराना दुकानदारों के सहयोग से राशन सामग्री वितरण की गई। इस दौरान 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन के पैकेट बांटे गए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Prashant Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews