नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की हत्या का खुलासा, एकतरफा प्रेम में किया मर्डर

नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की हत्या का खुलासा, एकतरफा प्रेम में किया मर्डर

सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर (sehore) में नर्मदा एक्सप्रेस (narmada express) में गला रेत कर हत्या के मामले में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) को सफलता मिली है। इनपुट के आधार पर एक आरोपी को भोपाल (bhopal) में लिया हिरासत में लिया गया है। आरोपी युवक का नाम सागर सोनी बताया जा रहा है। आरोपी रेल में पेपर बेचने का काम करता है। मृतिका इंदौर (indore) निवासी युवती मुस्कान हाडा उम्र 27 इंदौर से भोपाल अपनी सहेली से मिलने आ रही थी। तभी ट्रेन (train) में ही उसकी हत्या कर दी गई।

सीहोर इंदौर से बिलासपुर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार इंदौर निवासी महिला मुस्कान हाडा की गला रेत कर की गई नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी भोपाल निवासी सागर सोनी को जीआरपी पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आरोपी ट्रेन में पेपर बेचने का काम करता है। पिछले 2 सालों से वह मृतका को लगातार परेशान कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भोपाल स्थित अपने घर के पास ही छिपा हुआ था जहां से जीआरपी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी पिछले 2 सालों से युवता से एकतरफा प्रेम करता था। मंगलवार को कल उसे जैसे ही मालूम पड़ा कि मुस्कान भोपाल आ रही है तो वह शुजालपुर से इस ट्रेन में चढ़ा और पूरी ट्रेन में इसे खोजता रहा। सीहोर आने के पहले युवती का गला रेत कर चलती ट्रेन से फरार हो गया ..

यह भी पढ़ें… नरोत्तम मिश्रा बोले- वैक्सीन पर सवाल उठाने वाले पाकिस्तानी वैक्सीन लगवा लें, लेकिन सुपर स्प्रेडर न बने

बता दें कि इंदौर-बिलासपुर नर्मदा डाउन एक्सप्रेस संख्या 08233 के डी – 3 स्लीपर कोच में एक युवती की हत्या कर दी गई। जिसके बाद मामले का पता लगने पर सीहोर स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। सीहोर रेलवे जीआरपी थाना की टीम ने पहुंच कर मामले की विवेचना की। आशंका जताई जा रही है कि शुजालपुर और सीहोर स्टेशन के बीच ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद हत्यारा ट्रेन से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें… Gold Silver Rate : सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले जानें भाव

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews