सीहोर में जूते चप्पल की थोक दुकान में लगी भीषण आग, 8 दमकलों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

सीहोर में एक फुटवियर की थोक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में लाखों का सामान जलने की आशंका जताई गई है। 8 दमकलों ने आग पर काबू पाया।
Sehore

सीहोर में जूते चप्पल की थोक दुकान में आगजनी होने की जानकारी सामने आई है। यह घटना मंडी चौराहा पर मौजूद एनके इंटरप्राइजेज की दो मंजिला दुकान में हुई है। रात 11 बजे लगी इस आग में दुकान में रखा हुआ समान जल गया है।

थोक दुकान में बड़ी मात्रा में जुटे चप्पल का स्टॉक रखा हुआ था। दुकान की दोनों ही मंजिलों पर रखे सामान को आग ने अपना चपेट में ले लिया। जब दुकान से धुआं निकलता दिखा तब आसपास के लोगों ने इस बारे में संचालक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

8 गाड़ियों ने बुझाई आग

दुकान में आग लगने की सूचना 11.30 बजे के लगभग फायर ब्रिगेड को दी गई। दरअसल दुकान संचालक नितिन साहू और शैलेंद्र शिवहरे बाहर गए हुए थे। ऐसे में दुकान का शटर भी जल्दी से नहीं खोला जा सका। अंदर आग से सुलगती रही और सामान चपेट में आता चला गया। लगभग 12 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और शटर तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। लगभग 8 दमकलों की मदद से आग बुझाई जा सकी।

लाखों के नुकसान की आशंका

इस दुकान में लगी हुई आग को बुझाने के लिए आठ दमकल इसलिए बुलानी पड़ी क्योंकि जूते चप्पल का स्टॉक होने की वजह से बार-बार भड़क रही थी। एक जगह आग पर काबू पाने के बाद ये दूसरी जगह भड़क रही थी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने इस पर काबू पाया। लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी कीमत का सही आंकलन नहीं हो पाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews