सीहोर- दस हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुकी हैं मीना सोनी

सीहोर- दस हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुकी हैं मीना सोनी

सीहोर, अनुराग शर्मा। ‘मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मुझे ईश्वर ने यह सौभाग्य दिया है कि कोरोना से पीड़ित लोगों की सेवा कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा का जो अवसर मिला है मैं इस अवसर का एक एक पल सेवा में लगाऊंगी,’ यह कहना है जिला चिकित्सलाय स्थित कोविड-19 टीकाकरण का कार्य कर रही एएनएम मीना सोनी का। मीना सोनी अब तक 10 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगा चुकी हैं।

ये भी देखिये – होशंगाबाद : 14 से 22 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, आवश्यक सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त

मीना सोनी ने बताया कि वे अभी तक 10 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आरंभ के कुछ दिनों में जो लोग टीका लगवाने आ रहे थे उनके मन में थोड़ा संशय था, लेकिन जब टीके के महत्व के बारे बताया गया तो उनकी चेहरे में चमक आ जाती थी। अब तो कोविड टीकाकरण के लिये उत्सव जैसा महौल है। सभी टीका लगवाने के लिये मन से आ रहे हैं। लोगों का उत्साह और स्वाथ्य अमले के मनोबल को देखकर यह निश्चित है कि हम कोरोना पर जल्द विजय पा लेंगे।

उन्होने एक वर्ष के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब कोविड पाॅजिटिव रिर्पोट आती है तो वह व्यक्ति और परिजन नर्वस हो जाते हैं। पीड़ित को इलाज के साथ ही परिजनों को संबल देना पड़ता है कि सब ठीक होगा, आप चिंता न करें। हम हैं इलाज और उसकी सेवा के लिये। मीना सोनी ने बताया कि जब पिछले साल कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हुआ था तब मैने घर घर जाकर सर्वे किया था। सर्वे के दौरान कई लोग ऐसे भी मिले जिन्हें विश्वास दिलाना कठिन होता था उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कर रहे हैं। मैंने कन्टेमेंट एरिया में जांच और दवा वितरित की है। अब कोरोना के लेकर जागरूकता आयी है। लोग स्वयं अपना सैंपल देने आ रहे हैं। पिछले एक साल में कई लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से जाते समय वे और उनके परिजन ढेरों दुआएं देते हैं। उनकी दुआएं मेरे लिए अनमोल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews