सड़कों पर उतरे SP, शहर में खुद किया सेनेटाइजर का छिड़काव

सड़कों पर उतरे SP, शहर में खुद किया सेनेटाइजर का छिड़काव

सीहोर।अनुराग शर्मा।
कोरोना के फैलते संक्रमण से बचने के लिए देश भर में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है लोगों को मास्क सहित सेनेटाइज उपयोग की सलाह दी गई है वहीं एमपी के सीहोर में एसपी ने मोर्चा संभालते हुए शहर के मुख्य सड़कों पर सेनेटाइज छिड़काव किया।साथ इस महामारी से निपटने अपनी ड्यूटी निभा रहे सफाई कर्मचारियो का फूल देकर और ताली बजाकर सम्मान किया गया।

सीएम शिवराज के गृह जिले के पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने मोर्चा संभालते हुए आज शहर की मुख्य सड़क लिसा टाकीज और मेंन रोड पर सेनेटाइजर स्प्रे का छिड़काव किया साथ ही कोरोना से निपटने अपनी ड्यूटी में लगे नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का फूल देकर और दो मिनिट तक ताली बजाकर एसपी सहित पुलिस कर्मियों ने उनका सम्मान किया।

एसपी एसएस चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कंहा की पिछले कई दिनों से कोरोना से लड़ने हमारे सफाई कर्मी भाई बहन लगें हुए सफाई कर रहे है। उन्होंने जो कर्तव्य निभा रहे उनका उचित मान सम्मान नही मिल रहा है इसलिए आज सभी सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews