सीहोर: बिजली के तार चुराने वाला गिरोह बेनकाब, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

सीहोर में पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 2.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
Sehore News

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मंडी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये का चोरी का सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

बता दें​ कि पुलिस ​ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से तीन आरोपी तार चोरी करते थे जबकि एक चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.5 क्विंटल बिजली के तार, एक मोटरसाइकिल, रस्सा और कटर समेत करीब 2.50 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है।

पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों से मिली थी चोरी की शिकायतें

जानकारी अनुसार, पुलिस को 15 अगस्त को जिले के भटोनी, जताखेड़ा और लालाखेड़ी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली के तार चोरी होने की कई शिकायतें मिली थीं। मामले को गंभीरत से ​लेते हुए पुलिस ने भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें गिरोह का खुलासा हुआ।

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ कि तो आरोपियों ने बताया कि तीन आरोपी बाइक से गांवों में घूमकर बिजली लाइनों की रेकी करते थे। इसके में बाद रात के अंधेरे में रस्सी के सहारे बिजली के तार नीचे खींचकर आरी और कटर से काट लेते थे। बाद में चोरी किए गए तार कबाड़ी सलमान कुरैशी को बेच देते थे।

चारों आरोपियों की पहचान

बता दें कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी सलमान कुरैशी को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सीहोर निवासी मुकेश शाक्य (38), उत्तम शाक्य (54), रंजीत ठाकुर (60) और मछली बाजार, सीहोर निवासी सलमान कुरैशी (36) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अब क्षेत्र में हुई अन्य बिजली तार चोरी की घटनाओं और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews