राजस्व मंत्री की मंच से दो टूक-तहसीलदार को जिले से भगा देगे, रिश्वत मांग रही थी इसलिए अभी केवल हटाया है

मंत्री करण सिंह वर्मा को स्थानीय लोगों ने महिला तहसीलदार की शिकायत की थी कि वह काम के बदले रिश्वत मांगती है।
सीहोर-राजस्व मंत्री की मंच से तहसीलदार को दो टूक

SEHORE NEWS : मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री ने भरे मंच से अधिकारियों को चेतावनी दे डाली, सीहोर के महोडिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री करण सिंह वर्मा ने  कई कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया इस दौरान मंच पर अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि जिले की आष्टा तहसील में रिश्वत मांग रही तहसीलदार को  जिले से भगा देंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1045770222″]

तहसीलदार की मिली थी शिकायत 

दरअसल सीहोर के महोडिया गांव में आयोजित शासकीय कार्यों के लोकार्पण समारोह में भाग लेने पहुंचे प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में मौजूद अधिकारियों को नजीर देते हुए कहा की सीहोर जिले की आष्टा तहसील की तहसीलदार रिश्वत मांग रही थी मंत्री वर्मा ने कहा -अभी हटाया है अब उसे जिले से भगा देंगे, किसानों का काम समय पर होना चाहिए जब सरकार तुम्हें पैसा देती है तो किसानों से पैसा मांगने का कोई अधिकार नहीं।

मंत्री की नाराजगी 

मंत्री करण सिंह वर्मा को स्थानीय लोगों ने महिला तहसीलदार की शिकायत की थी कि वह काम के बदले रिश्वत मांगती है यही नहीं सरकारी योजनाओ के लाभ के बदले में भी पैसों की डिमांड करती है। जिसके बाद मंत्री ने तहसीलदार को हटा दिया था।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews