Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, कई घायल

Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, कई घायल

सीहोर, अनुराग शर्मा। सलकनपुर (salkanpur) से दर्शन करके लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी और मोटरसाइकिल (motorcycle) की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना (Sehore Road Accident) में मोटरसाइकिल पर सवार 4 साल का बच्चा सुरक्षित है। उसे मामूली चोट आई है। वहीं बोलेरो में बैठे 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर मारने के बाद बोलेरो गाड़ी भी पलटी खा गई।

जानकारी के अनुसार सलकनपुर से दर्शन करके लौट रही मंडीदीप की बोलेरो गाड़ी बोरी सेमरी के पास ओबेदुल्लागंज की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी की स्पीड तेज थी। चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।

Read More: पूर्व मंत्री का बयान : कृषि कानूनों की वापिसी का ऐलान बीजेपी की राजनैतिक चाल

दुर्घटना इतनी भीषण हुई कि मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार शरतलाल पिता सुखलाल गुंजारे उम्र 62 मंजू सांगली वर्ष निवासी यार्ड इटारसी थाना इटारसी जिला होशंगाबाद एवं मंजू सांगले पति इंद्रकुमार सागले उम्र 26 वर्ष निवासी यार्ड इटारसी थाना इटारसी जिला होशंगाबाद की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक केंद्र रेहटी में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेहटी पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।

4 साल का बच्चा सुरक्षित

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई… यह कहावत एक बार फिर सही साबित हुई। दरअसल मोटरसाइकिल पर सवार पिता पुत्री के साथ में मृतक मंजू सांगली का 4 साल का बच्चा भी था, जो दुर्घटना में सुरक्षित है। उसे मामूली खरोच आई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की एवं मृतक पिता पुत्री के परिजनों को सूचना दी। इधर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए 304ए एवं 337, 279 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक के सब परिजनों को नहीं सौंपे गए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews