VIDEO : शिवराज सिंह चौहान ने मंच से किए कई बड़े ऐलान, कलेक्टर-SP की लगाई क्लास

mp cm shivraj singh

सीहोर, अनुराग शर्मा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) इन दिनों बड़े एक्शन मोड में नजर आ रहे है। शुक्रवार को बुधनी पहुंचे शिवराज ने मंच से ही सीहोर कलेक्टर (Sehore Collector)  अजय गुप्ता और एसपी (Sehore SP) एसएस चौहान की क्लास ले ली।सीहोर एसपी एसएस चौहान को मंच पर बुलाकर सख्त कह दिया गुंडे-बदमाश और माफिया को ना बख्शा जाए। ।

यह भी पढ़े… MP Board: 10वीं के छात्रों को मिली बड़ी राहत, सिलेबस में कटौती, यहां देखें लिस्ट

वही कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि काम मे लापरवाही बर्दाश्त नही होगी । सीवेज के काम को अच्छे से कराएं। ठेकेदार भले गुजरात का हो या मध्य प्रदेश का, काम पूर्ण होना चाहिए। पैसे बहुत भेजता हूँ, नहीं तो छोडूगा नहीं। इस दौरान उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम जल्द पूरा करने और अधूरा कामों को भी जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए।

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा जयंती (Narmada Jayanti) के अवसर पर बुधनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने नर्मदा मैया की पूजा अर्चना के बाद एक के बाद एक कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि नगर को स्मार्ट सिटी (Smart City), ओवर ब्रिज़ का सौंदर्यीकरण और 16 करोड़ का स्पेशिलिटी हॉस्पिटल (Hospital) और इलाके में जाने के लिए अंडर ब्रिज़ बनाया जाएगा।  कोरोना से सावधानी ज़रूर रखें। तीन दिवसीय बुधनी महोत्सव प्रारंभ किया जाएगा। अगले वर्ष से नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े… 7th Pay Commission : मप्र के कर्मचारियों जल्द मिलेगा तोहफा, वित्त विभाग ने भेजा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को 12वी की परीक्षा (12th MP Board  Exam) अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहित किया जाएगा। मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी दिए जायँगे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं (Student) को मध्यप्रदेश शासन (MP Government) द्वारा आर्थिक मदद भी दी जाएगी। स्थानीय निवासियों की मांग अनुसार मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल मैदान में लाइट की व्यवस्था की जाएगी। बुधनी घाट पर स्वागत द्वार बनवाया जाएगा। नया थाना भवन बनवाया जाएगा। तहसील स्टाफ क्वार्टर बनाये जायँगे। फ्लाईओवर का सौन्दर्यकरण भी किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि बुधनी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करवाया जा रहा है। उन्होंने रोज़ एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और सभी से आग्रह किया कि सभी लोग साल में एक बार किसी भी महत्वपूर्ण दिन पर एक पेड़ ज़रूर लगाएं। लगभग 15 करोड़ की लागत से शासकीय चिकित्सालय (सुपर स्पेशलिटी) का निर्माण करवाया जाएगा। घर-घर मे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बुधनी के शासकीय महाविद्यालय (Government college) का नाम स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews