पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने आरक्षक को किया निलंबित

पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने आरक्षक को किया निलंबित

सीहोर। अनुराग शर्मा।

फरियादी अनिरुद्ध प्रताप सिंह निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी सीहोर द्वारा आरक्षक 615 धनंजय दुबे एवं अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने थाने कोतवाली आने पर आरक्षक  धनंजय दुबे द्वारा थाने पर आकर मारपीट करने के संबंध में चिल्ला चोट की गई । आरक्षक के विरुद्ध पूर्व में भी शराब पीकर गाली गलौच करने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई है । आरक्षक सीएसपी ऑफिस सीहोर में पदस्थ है जिसके विरुद्ध निरंतर प्राप्त हो रही शिकायतों के कारण जन सामान्य में पुलिस की छवि धूमिल हो रही है,  थाना प्रभारी कोतवाली के प्रतिवेदन के आधार पर उक्त कृत्य के लिए आरक्षक 615 धनंजय दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया किया जाकर रक्षित केंद्र सीहोर पर सम्बद्ध  किया गया ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews