MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सीहोर में जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी डंडे और हंसिये से हमला, 3 घायल

सीहोर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में 3 लोग घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
Sehore

सीहोर में जमीन को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति देखने को मिली। यहां के इछावर थाना क्षेत्र के दुदलाई गांव में लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।

कहासुनी के बाद मारपीट में बदले इस मामले में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे और हंसिये से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सीहोर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

लंबे समय से चल रहा विवाद

इस घटना को लेकर सामने आ रही जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच खेत की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए थे। इनके बीच शुरू हुई बातचीत कहासुनी में बदली और विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

जैसे ही घटना की सूचना मिली इछावर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी भी जुटाई। घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश चल रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

घायल अस्पताल में भर्ती

इस घटना की सूचना देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमले में जो लोग घायल हुए थे। उन्हें निजी वाहन और एंबुलेंस की मदद से सीहोर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर है। उनका इलाज किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
सीहोर में जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी डंडे और हंसिये से हमला, 3 घायल