MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सीहोर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार

सीहोर में एक अज्ञात वाहन चालक 21 वर्षीय युवक को टक्कर मार कर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मृतक युवक की बॉडी को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
Sehore

सीहोर में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 21 वर्षीय इस युवक को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ये गंभीर हादसा सीहोर के इछावर थाना क्षेत्र में हुआ है। अब तक ये सामने नहीं आ पाया है कि युवक को किस वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

वाहन ने मारी टक्कर

इस घटना से जुड़ी जानकारी के मुताबिक इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम रुपड़ी में रहने वाला 21 वर्षीय रामनारायण बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर काफी तेज थी जिससे रामनारायण नीचे गिर पड़ा। चोट लगने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके पर नहीं रुका और फरार हो गया।

पुलिस कर रही तलाश

हादसा होने के बाद राहगीरों ने इछावर थाना पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की बॉडी अस्पताल पहुंच जाने के बाद मर्ग कायम कर जान शुरू की गई। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं रास्ते की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार अज्ञात वाहन कौन सा था। जो युवक को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
सीहोर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार