सीहोर- जेल में कैदी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में दो प्रहरी निलंबित

सीहोर- जेल में कैदी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में दो प्रहरी निलंबित

सीहोर, अनुराग शर्मा। इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाले युवक ने सीहोर जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर केंद्रीय जेल अधीक्षक की प्रारंभिक जांच में लापरवाही बरतने पर दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है।

बालाघाट: नर और मादा तेंदुए की करंट से मौत, राजस्व ग्राम में मिला शव, जांच में जुटा वन अमला

सीहोर जेल के उप जेल अधीक्षक पीएन प्रजापति ने बताया कि ट्रेन में युवती की हत्या करने वाले आरोपी की आत्महत्या के मामले में दो जेल प्रहरियों को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि 7 जून की इस घटना के मामले में केंद्रीय जेल अधीक्षक जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर दो प्रहरियों को निलंबित किया गया है। बता दें कि एक जून की रात को इंदौर-बिलासपुर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस में इंदौर की रहने वाली 21 वर्षीय युवती मुस्कान हाड़ा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी सागर सोनी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह मुस्कान हाड़ा से प्रेम करता था और उसने उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया था और बात नहीं हो पा रही थी। इसके चलते उसने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर ट्रेन में हत्या कर दी थी। वहीं, सीहोर जेल में आरोपी सागर ने 7 जून को अपनी टीशर्ट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर केंद्रीय जेल में दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews