ननकाना साहिब के अपमान पर शिवसेना ने फूंका पाक पीएम का पुतला

ननकाना साहिब के अपमान पर शिवसेना ने फूंका पाक पीएम का पुतला

सीहोर। अनुराग शर्मा।

शिवसेना युवासेना ने भोपाल नाका पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। ननकाना साहिब का पाकिस्तान के द्वारा अपमान किया गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिस को लेकर कड़ा विरोध जताया। शिव सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी कर पाक के पुतले को आग के हवाले किया। 

पुतला दहन के पहले शिवसेना जिलाध्यक्ष गब्बर यादव ने कहा की पाकिस्तान की हरकते सहन करने लायक नहीं है। पाक भारतीय सेना पर हमला कर रहा है और हिन्दू और सिख धार्मिक स्थलों का अपमान भी कर रहा है। केंद्र सरकार इस का कड़ा जबाव नहीं दे रही है। युवासेना जिलाध्यक्ष सुनील राय ने कहा की देशहित में शिवसेना कार्य करती है शिवसेना पाकिस्तान को अब बर्दाश्त नहीं कर सकती है। पाक में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। जिस का शिवसेना विरोध करती है। पुतला दहन में युवासेना संभाग प्रभारी चंंद्रशेखर डागर,युवासेना जिला उपाध्यक्ष आकाश रावत, विद्यार्थी सेना जिला प्रभारी प्रवीण यादव, युवासेना जिला प्रवक्कता विशाल पाटिदार,नगर मीडिया प्रभारी मयंक प्रभारी, नगर सचिव सतीष वर्मा, नगर संपर्क प्रमुख प्रदीप नागर, भुपेंद्र राजपूज, रंजीत ठाकुर, योंगेंद्र मालवीय, तरूण गौर, दीपेश गोड़, विनोद यादव, कमलेश कटारे, शुभम वर्मा, गोपी वर्मा आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews