सीहोर गल्ला मंडी स्थित जिला सहकारी बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

सीहोर गल्ला मंडी स्थित जिला सहकारी बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

सीहोर, अनुराग शर्मा।  मंगलवार सुबह जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा मंडी के दूसरे फ्लोर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मंडी टीआई बल के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ता बंद कराया। वहीं तीन दमकलों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक बैंक के कुछ अहम दस्तावेज, कम्प्यूटर सहित फर्नीचर खाक हो गया। इससे करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी टीआई मनोज मिश्रा ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब मंडी रेस्ट हाउस के सामने जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा मंडी में आग लगने की 100 डायल पर सूचना मिली थी, जिसके तत्काल बाद मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचा तो देखा कि बैंक के दूसरे फ्लोर पर भीषण आग की लपटे उठ रही थी। वहीं बैंक में लगे कांच आग से फूट रहे थे, जिसको लेकर करीब दो घंट मार्ग को बंद कराया गया। इसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को बुलाया गया, जिन्होंने दो घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान यहां रखा रिकार्ड, कम्प्यूटर और फर्नीचर खाक हो गया। हालांकि बैंक के डायरेक्टर शशांक सक्सेना का कहना है कि मुख्य रिकार्ड रूम तक आग नहीं पहुंची, जिससे मूल रिकार्ड सुरक्षित हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews