एसपी द्वारा कर्मठ पुलिसकर्मियों का सम्मान

एसपी द्वारा कर्मठ पुलिसकर्मियों का सम्मान

अनुराग शर्मा/सीहोर। नीयत समय में प्रकरणों की विवेचना और मैदानी तैनाती के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं पुलिकर्मियों को पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में पहली दफा इतने अधिक संख्या में अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदाय किये गये ।

गुरूवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम सीहोर में सर्वप्रथम अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक सीहोर एस.एस. चौहान द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव की उपस्थिति में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

अपराध समीक्षा बैठक के उपरान्त वर्ष 2019 एवं जनवरी-2020 में अपने पदीय कर्तव्य के उत्कृष्ट निर्वहन एवं विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी ड्यूटी करने के लिये उप पुलिस अधीक्षक-4, निरीक्षक थाना प्रभारी-07, उनि/सूबेदार-06, सउनि-04, प्रआर-10, महिला आरक्षक-07, आरक्षक-57, नगर सैनिक-06 को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।  साथ ही सफाईकर्मी मनोहरलाल, अजय, मोहन एवं माली भगवत सिंह सहित चार कर्मचारियों को पुष्पहार पहनाकर प्रशस्ति पत्र के साथ 1000 रूपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया ।

सम्मानित पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके मनोबल वृद्धि हेतु किये गये इस पुरस्कार सम्मान के लिये पुलिस अधीक्षक सीहोर  एस.एस. चौहान का सहृदय आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव द्वारा किया गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews