
सीहोर, अनुराग शर्मा। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने कहा है कि मध्यप्रदेश (MP) में मॉब लिंचिंग (Mob lynching) जैसी घटनाएं नहीं होती। उन्होने कहा कि अफगानिस्तान जैसी स्थिति कभी हमारे देश में नहीं हो सकती क्योंकि भारत हर तरीके से सक्षम है। इसी के साथ उन्होने ये भी कहा कि यदि सभी राष्ट्रभक्त हो जाएं तो कोई शक्ति हमें पराजित नहीं कर सकती।
कोर्ट ने कहा- “कंडोम के इस्तेमाल का मतलब ये नहीं कि Sex सहमति से हुआ”
सीहोर उद्योग विभाग के नए भवन का लोकार्पण करने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के साथ भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी पहुंचीं थीं। लोकार्पण के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने तालिबान को लेकर देश में उत्पन्न आशंकाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि हमें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। देश मजबूत हाथों में है और कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसी के साथ उन्होने ये भी कहा कि वामपंथी विचारधारा से बचने की आवश्यकता है, अगर हम सभी देशभक्त हो जाएं तो हमसे बड़ी शक्ति कोई नहीं है। वहीं मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसी घटना नहीं होती हैं क्योंकि यहां अधिकतर राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग हैं।
https://vimeo.com/595935648
https://vimeo.com/595952045
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

