नर्मदा में बहे युवक का शव एक दिन बाद मिला, नदी पार करते समय हुआ हादसा

नर्मदा में बहे युवक का शव एक दिन बाद मिला, नदी पार करते समय हुआ हादसा

सीहोर/अनुराग शर्मा

शुक्रवार को गमी के कार्यक्रम से सम्मिलित होकर लौट रहे दो युवक नर्मदा तट दीपानेर में निर्माणाधीन पुल के पास पानी के तेज बहाव में बह गए थे, जिसमें से एक युवक तो बाहर आ गया, वहीं दूसरा युवक नहीं मिला। उसे तलाशने के लिए रात आठ बजे से रेस्क्यू किया गया और शनिवार सुबह उसका सुबह शव मिल गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दीपक पिता तुलसीराम अटेरिया 18 वर्ष व पवन अटेरिया जो आपस में चचेरे भाई और ग्राम छीपानेर के निवासी है, शुक्रवार सुबह दोनों ही भाई पवन की रिश्तेदारी में गमी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गए थे। शाम के लगभग 4 बजे के करीब जब दोनों ही वापस लौट रहे थे इस दौरान छीपानेर नर्मदा के उस पास से दोनों ही भाईयों ने निर्माणाधीन पुल के पिल्लरों का सहारा लेकर नर्मदा नदी को पार करने की कोशिश की। इस दौरान पवन अटेरिया तो किनारे पर लग गया, लेकिन दीपक नर्मदा नदी की तेज धार में बह गया। बीच नदी में बहाव अधिक था, जिसके कारण वह संभल नहीं पाया और उसका संतुलन बिगड़ गया। तेज बहाव के चलते वह नर्मदा की धार के साथ आगे की और बह गया। इस दौरान प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम 8 बजे से दीपक की तलाश की जा रही थी, जिसका शनिवार सुबह 9 बजे करीब 13 घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव मिला। रेस्क्यू के लिए भोपाल से गोताखोर का दल बुलाया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews