छात्र की संदिग्ध मौत पर बोले शिवराज-दोषियों को छोडेंगे नही, परिवार की मदद करे सरकार

छात्र की संदिग्ध मौत पर बोले शिवराज-दोषियों को छोडेंगे नही, परिवार की मदद करे सरकार

सीहोर।अनुराग शर्मा।

जिले में अनुसूचित जाति छात्रावास में एक छात्र की संदिग्ध मौत के बाद दूसरे दिन आज देर शाम पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान व क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव बुधनी स्थित अनुसूचित छात्रावास पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से चर्चा कि स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों से भी चर्चा की। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कंहा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना है छात्रवास बनवाए। टीवी रूम से लेकर डायनिंग हाल तक कि व्यवस्था है लेकिन अब सारी व्यवस्थाएं अव्यवस्थाओं में परिवर्तित होगई। डस्टबीन टूटा पड़ा झाड़ू देते नही भयानक अवव्यस्था है। बेटे की मृत्यु हुई संदिग्ध है किसी ने देखा क्यों नही बच्चा कमरे में नही था जिम्मेदार लोगों को आसपास ढूंढना चाहिए था। इसकी गहराई से पूरी जांच करवाएंगें। दोषी को नही छोडेंगे बच्चें के परिवार की मदद सरकार को करनी होंगी। में करोड़ रुपए तक की मदद देदेता था। यह दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है इसका जिम्मेदार प्रशासन है सरकार है। इसलिए व्यवस्थाएं ठीक करनी होगी जांच करके दोषियों को दण्डित करना होगा। परिवार ने जो सहायता मांगी है वो देना पड़ेगी 25 को बुधनी में जनता की अदालत लगेगी और भी मामलों को देखूंगा

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews