मूसलाधार बारिश ने मचाया कोहराम, इछावर तहसील के तीन दर्जन से अधिक गांव हुए जल मग्न

मूसलाधार बारिश ने मचाया कोहराम, इछावर तहसील के तीन दर्जन से अधिक गांव हुए जल मग्न

सीहोर,अनुराग शर्मा। सीहोर (Sehore) जिले में बीते 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश ने अचानक रविवार रात को रौद्र रूप धारण कर लिया। रविवार रातभर लगातार बारिश होती रही। जिसमे सीहोर इछावर सहित कई जगाहों की नदियों में पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया। सीवन नदी बकरी पुल उफान पर जिसमे इछावर तहसील के लगभग 3 दर्जन गांवों में बहने वाली छोटी छोटी नदियां व नाले उफान पर हैं। मूसलाधार बारिश से प्रखंड के दासडीह हैं।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, जल्द हटेगी तबादले पर से रोक! नई तबादला नीति का प्रारूप तैयार, अगस्त से मिलेगा लाभ

सीहोर जिले में बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश ने काफी तबाही भी मचाई है। दर्जनों परिवारों को बेघर कर दिया। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इछावर नगर में बहने वाला गंदा नाला उफर पर है। साथ ही सड़कों में जल जमाव से स्थिति नारकीय हो गई है। वही इछावर तहसील के कई गांवो में कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गये। इछावर तहसील के ग्राम कालापीपल गाजीखेड़ी शादी का सड़क संपर्क टूट चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”732927917″]

यह भी पढ़े…NHM Recruitment 2022: 5500 पदों पर निकली है भर्ती, 9 अगस्त से पहले करें आवेदन, जानें आयु- पात्रता

[dgv_vimeo_video id=”732927975″]

लसूडिया कांगर और कालापीपल के बीच बहने वाला तालाब उफान पर है जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। वही इछावर तहसील के ग्राम मुवाड़ा पांगरी आदि में घोड़ा पछाड़ नदी उफान पर आ जाने के कारण घरों में पानी घुस गया है कई परिवार बेघर हो गए हैं। बारिश के कारण इछावर के गांवों की कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। इससे दुर्घटना की भी संभावना बढ़ गई है। तालाब, डैम,के अलावा तहसील की नदियों का जल स्तर उफान पर है। वही इछावर की खेजड़ा मैं बहने वाली नदी उफान पर होने से सड़क संपर्क टूट चुका है। इछावर तहसील के ढाबलाराय,रामनगर,लसूड़िया गोयल, तोरनिया, गोयलखेड़ी,गाजीखेड़ी सेमली जदीद, मुवाड़ा,पांगरी,आदि कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है।

[dgv_vimeo_video id=”732928022″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews