उमा भारती का बड़ा बयान, कहा भाजपा जीतेगी सारी सीटें, की सीएम शिवराज के जल्द ठीक होने की कामना

उमा भारती

सीहोर/ अनुराग शर्मा

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सावन के चौथे सोमवार सीहोर के गणेश मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पूजा के बाद पूर्व सीएम ने मीडिया बात चीत की।

मीडिया से मुखतिब होते हुए पूर्व सीएम ने मध्य प्रदेश में 27 सीटो पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि हम सारी सीटो पर जीतेंगे और कई सीटो पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। आगे आकर भी चुनाव प्रसार मेरे द्वारा किया जाएगा।

वहीं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि इससे बचने का सबसे बड़ा इलाज एतिहात है। इससे बचने के लिए लोगों को एतिहात बरतना होगा। लॉक डाउन करना सरकारी व्यवस्था है पर बहुत दिनों तक लॉक डाउन लगाया जा नहीं सकता। आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है भारत बहुत जल्द ही कोरोना से बाहर निकलेगा, वहीं उन्होंने कहा कि शिवराज जी के ठीक होने की मैने कामना की है और वो बहुत स्वस्थ्य हो जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews