सीहोर में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया होगी शुरू

bhopal unlock

सीहोर, अनुराग शर्मा। जिले में रविवार को अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में शामिल होने आए प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग (Minister Vishwas Sarang) ने बताया कि समिति ने एक जून से जिले में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) हटाने का निर्णय लिया है। 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:-दमोह में 1 जून से नहीं होगा अनलॉक, एक हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन

प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सीहोर जिले का पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम है। इसलिए जिला आपदा प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि एक जून से जिले में अनलॉक की प्रक्रिया शरू की जाएगी। एक जून से विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियां जैसे इलेक्ट्रॉनिक, हार्डवेयर, स्वास्थ्य सेवाएं, किराने की दुकान, होटल व्यवसाय व अन्य व्यवसायिक गाति विधियां शरू की जाएगी। इसी के साथ प्रत्येक शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू रहेगा। स्कूल, कालेज ,कोचिंग क्लासेस अभी बंद रहेगा। तीन दिन बाद जिले की स्थिति पर फिर से विचार कर अन्य गतिविधियों को शरू किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews