जनपद पंचायत CEO का घूस लेते वीडियो वायरल! सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी सफाई

bribe news, indore crime news

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivrajsingh chouhan) द्वारा रिश्वतखोर (corrupt) अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी बीच एक बड़ा वीडियो (Video) सीहोर से सामने आया हैं। जहां जनपद पंचायत सीईओ (Panchayat CEO) के नाम पर रिश्वत (bribe) लेने का वीडियो वायरल (video viral) हुआ है।

जानकारी के मुताबिक वीडियो में एक आदमी CEO दिवाकर पटेल की दराज में पैसे रख रहा है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि सीसी रोड फाइल पर साइन करने के बदले इंसान ने ₹7500 की मांग की है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद अब पंचायत सीईओ पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सफाई दी है। अपनी सफाई में पंचायत सीईओ दिवाकर पटेल ने लिखा कि माखनलाल नाम के इंजीनियर की मौत के बाद उनकी फैमिली की मदद के लिए राशि इकट्ठा की जा रही है।

Read More : कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने दिया बीजेपी नेताओं को चैलेंज, क्षिप्रा नदी का जल पीकर दिखाओ, दूँगी इनाम

इसके साथ ही पंचायत सीईओ दिवाकर पटेल का कहना है कि अब तक ₹75000 इकट्ठे कर लिए गए हैं। कुछ लोग मदद की राशि सीधे मुझे दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो चल रहा है। वह सिर्फ मुझे बदनाम करने की साजिश है।हालांकि पंचायत सीईओ द्वारा दिए जा रहे पैसे वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के निष्कर्ष पर पहुंच रहे हैं। वहीं एमपी ब्रेकिंग न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews