VIDEO : जब अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर मंत्री ने सिविल सर्जन को लगाई फटकार

VIDEO--When-the-civil-surgeon-rebukes-the-hospital-for-disorder

सीहोर।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने आये प्रभारी मंत्री आरिफ अकील जब ध्वजारोहण कर कांग्रेस कमेटी ऑफिस में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे उस वक्त कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से प्रभारी मंत्री आरिफ अकील को अवगत कराया। कार्यकर्ताओ की बात सुनकर मंत्री आरिफ अकील ने फोन पर सिविल सर्जन भरत आर्य से बात की और कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए सिविल सर्जन को समझाया कि अब ये सब नही चलेगा । डॉक्टर अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाये। 

वही उन्होंने कहा कि जो भी डॉक्टर भोपाल से रोजाना उप डाउन करते है वो स्थाई रूप से नगर में रहे, मैं किसी भी दिन रात में आकर चेक करुगा और कोई लापरवाही नही चलेगी । बताते चले कि इससे पूर्व में भी प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने आकस्मिक रूप से जिला अस्पताल का दौरा किया था तब भी अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल की अव्यवस्था के लिए फटकार लगाई थी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews