खराब ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने किया एमपीईबी का घेराव, जमकर की नारेबाजी

खराब ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने किया एमपीईबी का घेराव, जमकर की नारेबाजी

सीहोर, अनुराग शर्मा। बिजली ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्राम टिटोरा के किसान ट्रांसफार्मर लेकर एमपीईबी के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों ने एमपीईबी का घेराव किया और जमकर नारेबाजी। किसानों का कहना था कि चार बार ट्रांसफार्मर बदला गया है और चार बारी एमपीईबी ने खराब ट्रांसफार्मर चढ़ाया जो कि चला नहीं। हम खुद अपने वाहन से ट्रांसफर केंद्र तक लाते हैं और ले जाते हैं। खराब ट्रांसफार्मर एमपीईबी द्वारा समय से नहीं बदले जाने से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews