अतिवृष्टि के कारण कॉलोनियों में भरा पानी, विधायक सीएमओ को लेकर पहुंचे नागरिकों के बीच

अतिवृष्टि के कारण कॉलोनियों में भरा पानी, विधायक सीएमओ को लेकर पहुंचे नागरिकों के बीच

सीहोर, अनुराग शर्मा। ब्रहमपुरी देवगनर कॉलोनी के नागरिकों ने विधायक सुदेश राय द्वारा कॉल कर बरसाती पानी निकासी के इंतजाम नहीं होने और घरों में पानी घुसने की समस्या से अवगत कराया गया । समस्या का निराकरण कराने के लिए तत्पर विधायक सुदेश राय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। विधायक सुदेश राय रविवार सुबह तत्काल नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए।

विधायक सुदेश राय ने नागरिकों के साथ दोनों कॉलोनियों में पहुंचकर पानी भराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ और नगर पालिका अमला भी साथ रहा है। विधायक सुदेश राय ने क्षेत्र की चौक पड़ी नाले नालियों को साफ कराने खाली प्लाटो में स्थित गडढ़ों को समतल कराने सहित पानी भराव समस्या से जूझ रहे नागरिकों की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने के निर्देश नगर पालिका सीएमओ को दिए।

बता दें कि मूसलाधार बारिश के चलते शहर की ब्रहमपुरी देवगनर कॉलोनी में बरसाती पानी अनेक नागरिकों के घरों में घुस गया था। बरसाती पानी की निकासी के लिए सहीं इंतजाम क्षेत्र में नहीं है। क्षेत्र में काफी उची बनाई गई सीसी सड़कों के कारण घरों की तलहटी काफी नीचे हो गई है। नालियों को भी बिना लेवल नापे बना दिया गया है जिस से नालियों का बहाब हीं रूक गया है। नालियों में रूक हुआ पानी सड़कों बहा रहा है या फिर नागरिकों के घरों में घुस रहा है। क्षेत्र के नागरिक ने विधायक सुदेश राय की जागरूकता और समस्या निराकरण के लिए बरती गई तत्परता की काफी सराहनीय कदम बताया है। नागरिकों ने विधायक सुदेश राय का आभार भी व्यक्त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews