जब दिग्विजय ने कांग्रेस नेताओं से पूछा राम धुन आती है, फिर हुआ ये

जब दिग्विजय ने कांग्रेस नेताओं से पूछा राम धुन आती है, फिर हुआ ये

सीहोर, अनुराग शर्मा।  मध्य प्रदेश में चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान  (Congress Membership Campaign) की शुरुआत करने सीहोर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीहोर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रामधुन का पाठ पढ़ाया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मौजूद कार्यकर्तओं से पूछा कि रामधुन आती है तो कोई भी कार्यकर्ता रामधुन गाकर नहीं सुना पाया। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा रघुपति राघव राजाराम, ईश्वर आल्हा तेरो नाम, ये है रामधुन इसे सबको सिखाओ।

ये भी पढ़ें – MP News : दिग्विजय के भाई ने की शिवराज सरकार के इस फैसले की तारीफ

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार की नई शराब नीति पर तंज कसा ।  उन्होंने  कहा कि एक तरफ उमा भारती शराब बंद करने के लिए कहती है दूसरी तरफ शिवराज सिंह शराब कैसे सस्ती हो इसे  लेकर चिंतित है।

ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज से मुलाकात निरस्त होने पर भड़के दिग्विजय, दी ये चेतावनी

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत में राशन से लेकर पेट्रोल तक सभी चीजें महंगी हैं पर सरकार को चिंता सस्ती शराब को लेकर है। सदस्यता अभियान में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राहुल यादव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”668152960″]

[dgv_vimeo_video id=”668153475″]

[dgv_vimeo_video id=”668154815″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews