मंत्री, कलेक्टर और एसपी पर क्यो बरसे शिवराज

मंत्री, कलेक्टर और एसपी पर क्यो बरसे शिवराज

सीहोर। अनुराग शर्मा।
मध्यप्रदेश की राजधानी के नजदीक सीहोर जिले के नसरूल्लांगज में कार्यकर्ता जन आदोलन एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए शिवराज सिहं चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कांग्रेसियों में अहंकार है! एक मंत्री बहिन को धक्का मार रहा है तो वहीं एक मंत्री सांसद को ही बाहर करने की बात कह रहा है। यह अहंकार है जो कांग्रेस के सिर चढकर बोल रहा है। इस अवसर पर पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि अहंकार करने वाले कभी बडा काम नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि रावण, कंस व हिरण्यकश्यप भी नहीं बचे अहंकार के चलते तो वो कौन से खेत की मूली हैं। पूर्व सीएम ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बता दो कमलनाथ सरकार को अन्याय किया तो हम छोडेंगे नहीं। वही सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील, कलेक्टर एसपी के सरक्षण मै सीहोर जिले में अवैध उत्खनन हो रहा है मां नर्मदा सीना छलनी करा जा रहा है ,वही सीधे सीधे प्रशासन को आडे हाथो लेते हुए घेरा ..वही राजगढ़ मै पूर्व विधायक ने कलेक्टर के खिलाफ अशब्द बोले थे उस पर कहा मेरे सामने ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया और हम महिलाओं का सम्मान करते हैं लेकिन कोई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तमाचे मारेगा तो हम सहन नहीं करेंगे।

कार्यक्रम में सांसद रमाकान्त भार्गव, पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, महेश उपाध्याय, ललित नागौरी, सीताराम यादव, रवि मालवीय, सन्नी महाजन आदि मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews