कोरोना से लड़ाई में महिलाओं ने संभाला मोर्चा, संक्रमण रोकने 4500 मास्क बनाए

कोरोना से लड़ाई में महिलाओं ने संभाला मोर्चा, संक्रमण रोकने 4500 मास्क बनाए

सिहोर। अनुराग शर्मा।

कोरोना वायरस के संक्रमण से समाज को बचाने के लिए आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाने व विक्रय का काम शुरू किया है। ज़िला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन द्वारा महिलाओं को सौंपी गई यह जिम्मेदारी वह पूरी लगन व मेहनत से निभा रही है। कोरोना महामारी से बचाव में समूह की महिलाएं भी अपना योगदान दे रही है ।
आदर्श संकुल स्तरीय संघ आष्टा की अध्यक्ष सुनीता मालवीय ने बताया कि ग्राम बापचा दोनिया, बमुलिया मास्क ,भाटी, मुगली व बफापुर में समूह की महिलाओं द्वारा अपने अपने घरों पर मास्क तैयार किये गए है। अभी तक ब्लॉक के विभागों में उनकी मांग के आधार पर 4500 मास्क की आपूर्ति की जा चुकी है। समूह की 10 से 12 महिलाओ द्वारा निरन्तर मास्क बनाने का काम किया जा रहा है। जो कि हमारे क्षेत्र में कोरोना बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए बहुत ही कारगर साबित हो रहे हैं ।

महिलाओं द्वारा तैयार यह मास्क बाज़ार से कम भाव मे उपलब्ध करवाए जा रहे है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में मास्क के साथ सेनेटाइजर व हेंडवास की आपूर्ति की जा रही है। जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रवाल के नेतृत्व व  मार्गदर्शन में महिलाएं विपदा की इस घड़ी में अपनी भूमिका को बखूबी निभा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews