नदी में बहा युवक, रेस्क्यू के बाद भी रात तक नहीं मिला सुराग

नदी में बहा युवक, रेस्क्यू के बाद भी रात तक नहीं मिला सुराग

सीहोर, अनुराग शर्मा। रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम पीपल कोटा में एक युवक नदी में डूब गया। ये हादसा शुक्रवार सुबह ग्राम के समीप बहने वाली अंबर नदी में हुआ। ग्रामीण एवं होमगार्ड पुलिस जवान के गोताखोरों ने भी तलाशी ली पर अंधेरा होने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पीपल कोटा निवासी अफजल (उम्र 32 वर्ष) सुबह अपनी भैंसो को लेने नदी के उस पार गया था। वो पनी भैंसो को तलाशकर गाँव ला रहा था लेकिन नदी में उतरते ही डूबने लगा जिसे ग्राम के दो लोगो भी देखा। जब वह काफी देर तक नहीं निकला तो ग्रामीणों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की रेहटी थाने में सूचना दी। सूचना पर रेहटी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ग्राम पीपल कोटा पहुंचे और मर्ग कायम कर शव निकालने के प्रयास करते रहे। शाम 4 बजे के लगभग बचाव कार्य एवं सर्चिंग के लिए सीहोर से प्लाटून कमांडर अशोक पाटीदार के नेतृत्व में होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया पर रात होने के कारण कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा। अब शनिवार सुबह फिर युवक की तलाश शुरू की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews