Seoni Crime News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजे का परिवहन करते 4 लोग गिरफ्तार

arrest

Seoni Crime News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां अलग- अलग जगहों से चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूरे जिले में सनसनी फैली हुई है। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, उनके पास से अवैध गांजा समेत कैश भी जब्त किए गए हैं और उनसे पुछताछ की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन सबसे अहम सुराग सामने आ सकते हैं। आइए विस्तार से जानें चारों मामला…

पहला मामला

पहला मामले में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक महिला बैग में गांजा लेकर रेलवे स्टेशन के पारा नागपुर क्रासिंग पर खड़ी है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम मौकास्थल पर पहुंची और महिला की तलाशी ली गई। जिसके पास से 1 किला 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत बाजार में 15 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं, महिला को गिरफ्तार कर उससे पुछताछ की जा रही है। बता दें कि आरोपी महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 135/23 पारा 08.20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

दूसरा मामला

जबकि दूसरे मामले में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गहलोद भवन के पास एक महिला की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कुल कीमत 12 हजार रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 138/23 धारा 08, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और पुछताछ की जा रही है।

तीसरा मामला

तीसरा मामला सिवनी छिंदवाड़ा रोड ब्रिज के पास का है। जहां वेगनार द्वारा गांजे का परिवहन किया जा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान इस वाहन से 3 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा जब्त हुआ। जिसकी बाजार में कीमत 35 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं, आरोपी चालक के साथ ही कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

चौथा मामला

वहीं, चौथा मामला जिले के बाइपास रोड के पास है। जहां एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा था। जिसकी तलाशी पुलिस द्वारा लेने पर उसके बैग से 2 किलो 500 ग्राम गांजा मिला जो कि कुल 25 हजार रुपए की है। फिलहाल, पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर पुछताछ कर रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews