Ramnavami 2023: सिवनी में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, भंडारे का होगा आयोजन

Ramnavami 2023: सिवनी में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, भंडारे का होगा आयोजन

Ramnavami 2023 : पूरे देशभर में 30 मार्च को रामनवमी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मानया जाएगा। बता दें कि यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम के जन्म की खुशी में भक्तों द्वारा उनके मंदिरों पर और घरों में पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान राम की कथा सुनाई जाती है और लोग अलग-अलग व्यंजन बनाकर एक दूसरे के साथ साझा करते हैं।

निकाली जाएगी शोभायात्रा

इसी कड़ी में सिवनी के गांधी चौक में विधि विधान से भगवान राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण व हनुमान जी की स्थापना की गई। बता दें कि रोजाना रात 8 बजे से महाआरती का आयोजन होगा जो कि 29 मार्च तक चलेगा। वहीं, 30 मार्च की सुबह श्रीराम मंदिर परिसर में उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 3 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि काली चौक से होते हुए बरघाट रोड़, गणेश मंदिर से प्रस्थान कर दुबारा गांधी चौक होते हुए शुक्रवारी बाजार, नेहरू रोड़, गिरजा कुंड, दुर्गा मंदिर चौक, एलआईबी चौक, मठ तालाब रोड़ से होते हुए जीएन रोड़ मार्ग पर प्रवेश करेगी।

भंडारे का आयोजन

वहीं, कार्यक्रम का अंत महाआरती के बाद विशाल भंडारे से किया जाएगा। जिसके लिए समिति द्वारा पूरे जिलेवासियों से अपील की गई है कि वो वहां आएं और प्रसाद ग्रहण करें। उम्मीद जताई जा रही है कि अधिक-से-अधिक श्रद्धालुगण इस आयोजन में पहुंचेंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews