
Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के नेशनल हाईवे 44 पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा- तफरी मच गई। दरअसल, एक चलती टेवरा कार के इंजन में चलते वक्त अचानक आग लग गई। गनीमत ये रही कि कार चालक समेत एक अन्य को इसका पता लगा तो वो फौरन कार को वहीं रोककर उसमें से उतर गए। जिसके कारण उनकी जान बच गई लेकिन वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गई। फिलहाल, कार के इंजन में आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
इधर, घटना की जानकारी लगते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तबतक कार जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में शादी का कार्ड रखा हुआ था। वहीं, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

