भीषण टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर ज़िंदा जले

भीषण टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर ज़िंदा जले

सिवनी, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया| जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह बंजारी घाट के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए| भीषण सड़क हादसे से ट्रक के अगले हिस्से में आग भड़क गई, इस आग में दोनों वाहनों को चला रहे ड्राइवरों की जिंदा जल गए। जबकि दोनों ट्रक में सवार अन्य चार लोगों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक सिवनी में नेशनल हाइवे पर नागपुर से जबलपुर जा रहा मौसंबी से भरा ट्रक विपरीत दिशा जबलपुर से नागपुर की ओर चावल लेकर जा रहे ट्रक में जा घुसा। दोनों ट्रकों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि चावल से भरा ट्रक कई फीट तक घिसटते हुए सड़क में पलटकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इस टक्कर के बाद केबिन में आग भड़क गई। दोनों ट्रक ड्राइवरों की मौत हो गई है। जबकि ट्रक में सवार घायल क्लीनरों ने वाहन से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों तरफ से हाइवे पर जाम लग गया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews