वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चार घायल

attack-on-police-team-in-seoni-

सिवनी| मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला हो गया| आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया| ग्रामीणों के हमले से 4 पुलिस कर्मी घायल हो गये। जिनमे से दो को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जाकारी के मुताबिक गुरूवार को सिवनी के परासवारी गांव में पुलिस पार्टी पर एक वारंटी के परिवार ने जान लेवा हमला कर दिया| धूमा थाना क्षेत्र के ग्राम परासवारी में बीती मध्यरात्रि में नरसिंहपुर जिले के थाना मुंगवानी की पुलिस आर्म्स एक्ट के एक वारंटी, आरोपी शिव कुमार ठाकुर को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसके परिजन तथा ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठियों से हमला बोल दिया।

पुलिस की टीम यहां शिवकुमार नाम के आरोपी को पकड़ने गयी थी| वो 25 आर्मस एक्ट में फरार चल रहा है| आरोपी तो मिला नहीं, उसके परिवार ने पुलिस वालों को घेर लिया और हमला कर दिया|  गंभीर घायल थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह राठौर व एएसआई नोखेलाल यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  पुलिस वाले नरसिंहपुर जिले की मुंगवानी थाना के हैं|  

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews